CG Goat Theft: दिवार में छेदा कर चुराए 25 बकरियां, किसान को लाखों का नुकसान

korba bakri chori

CG Goat Theft: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघिया गांव में चोरों ने एक किसान के घर की दीवार में छेदा कर 25 बकरियां चोरी कर लीं। घटना से किसान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। कटघोरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।tcw

यह वारदात 4 जुलाई की रात करीब 11:50 बजे से 5 जुलाई की सुबह 5 बजे के बीच हुई। ग्राम सिंघिया निवासी 45 वर्षीय किसान रामनाथ यादव अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर की पिछली दीवार में सेंध लगाई और बकरियां रखने वाले कमरे में घुस गए।

दिवार में छेदा कर 25 बकरियां चुराए

सुबह करीब 5 बजे जब रामनाथ यादव उठे तो उन्होंने कमरे का ताला टूटा हुआ पाया। जांच करने पर दीवार में सुरंग बनी मिली और कमरे से 20 बकरियां तथा 5 बकरे सहित कुल 25 पशु गायब थे। मौके पर बकरियों को बांधकर ले जाने के निशान भी मिले हैं।

किसान के अनुसार चोरी हुई बकरियों की अनुमानित कीमत करीब 2 से ढाई लाख रुपए है। एक बकरी की कीमत 8 से 10 हजार रुपए बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पशु चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस गश्त पर्याप्त नहीं है।

जांच में जुटी पुलिस

रामनाथ यादव की शिकायत पर कटघोरा थाने में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने घर में सेंध लगाकर चोरी और पशु चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *