CG News: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के पैलीमेटा गांव में दारू भट्टी रोड के पास सड़क किनारे कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई. देखते ही देखते यह खबर आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.
सूचना मिलते ही मोहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ करते हुए लापता व्यक्ति से जुड़े तथ्यों को खंगाला रही है.

ग्रामीणों के अनुसार, गांव का ही एक व्यक्ति कई महीनों से लापता है. कंकाल मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि यह शव उसी लापता ग्रामीण का हो सकता है. फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है.
