Rajnandgaon News: ट्रैक्टर से गिरकर मासूम की मौत, मामला दबाने ड्राइवर ने खाद के गड्ढे में दफनाया शव; ऐसे हुआ खुलासा

Rajnandgaon News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिजेपार में ट्रैक्टर से गिरकर एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर ने मामले को छिपाने के लिए बच्चे के शव को खाद के गड्ढे में दफना दिया। पुलिस की जांच में पूरे मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बिजेपार निवासी मासूम प्रभात अरकरा ट्रैक्टर में बैठा हुआ था। इसी दौरान वह अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर से गिर पड़ा और पहिए की चपेट में आ गया। जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ने परिजनों या पुलिस को सूचना देने के बजाय अपराध छिपाने की नीयत से शव को पास ही स्थित खाद के गड्ढे में दफना दिया। इधर, जब बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। मासूम के पिता ने अपने बेटे के गुमशुदा होने की रिपोर्ट छुरिया थाना में दर्ज कराई।

पुलिस ने गुम इंसान की रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को ट्रैक्टर चालक पर संदेह हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने पूरी घटना कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खाद के गड्ढे से मासूम प्रभात का शव बरामद कर लिया।

फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और आरोपी ट्रैक्टर चालक से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में हत्या, सबूत छिपाने समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *