CG Forest Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 60 से अधिक सहायक वन संरक्षकों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को विभिन्न वन मंडलों, राज्य वन विकास निगम और लघु वनोपज संघ में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।![]()
जारी आदेश के मुताबिक राम कुमार सिदार को मंडल प्रबंधक, कर्वधा परियोजना मंडल, राज्य वन विकास निगम कवर्धा में पदस्थ किया गया है। विजेंद्र सिंह ठाकुर को उप वनमंडलाधिकारी, वनमंडल बस्तर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अमिता गुप्ता को उप प्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ मुख्यालय, नया रायपुर में पदस्थ किया गया है।
इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
मनोज कुमार विश्वकर्मा को उप वनमंडलाधिकारी बिरगुड़ी, वनमंडल धमतरी भेजा गया है। मोना महेश्वरी को वृत्त कार्यालय दुर्ग में संलग्न अधिकारी बनाया गया है। जसवीर सिंह मरावी को उप वनमंडलाधिकारी, वनमंडल कांकेर तथा कुमार सिंह कंवर को उप वनमंडलाधिकारी, वनमंडल कोरिया के बैकुंठपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एम.एल. सिदार को उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन रायगढ़ में पदस्थ किया गया है। वहीं शिवशंकर नाविक को उप वनमंडलाधिकारी, वनमंडल धमतरी और अवधेश सिंह को उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन सूरजपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
देखें लिस्ट-





