CG News: गड्ढे में भरा था बारिश का पानी, डूबने से भाई-बहन की मौत

CG News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के नगर पंचायत कोपरा से रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मासूम भाई-बहन की पानी से भरे गड्ढे (घुरवा) में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

CG News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के नगर पंचायत कोपरा से रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मासूम भाई-बहन की पानी से भरे गड्ढे (घुरवा) में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।tcw

जानकारी के अनुसार, कोपरा निवासी बिसेलाल साहू के 5 वर्षीय पुत्र योगेश साहू और 6 वर्षीय पुत्री खुशबू साहू घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों बारिश के पानी से लबालब भरे घुरवा (गड्ढे) के पास पहुंच गए। गड्ढे में करीब 10 से 12 फीट पानी भरा हुआ था, जिसमें दोनों बच्चे डूब गए।

काफी देर तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान दोनों के शव पानी से भरे गड्ढे में मिले। जिसे देखकर परिजनों की चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पांडुका पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजिम भेज दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *