Bilaspur Murder: बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरौडी इलाके में नेशनल हाइवे किनारे एक अज्ञात युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। शव अर्धनग्न अवस्था में था और काफी हद तक सड़ चुका था, जिससे दुर्गंध फैलने के बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। (बिलासपुर नेशनल हाइवे युवक की अर्धनग्न लाश)
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को हाइवे किनारे फेंका गया होगा। शव की स्थिति खराब होने के कारण मृतक का चेहरा पहचान योग्य नहीं है, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। (बिलासपुर नेशनल हाइवे युवक की सड़ी-गली लाश)

सूचना मिलते ही चकरभाठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके।
मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
