Kawardha Video: कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम तेलियापानी लेदरा के शासकीय स्कूल से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक का कथित तौर पर शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में एक शिक्षक स्कूल के कमरे के भीतर शराब का सेवन करते दिखाई दे रहा है। कमरे में शराब की दो बोतलें और खाने के पैकेट भी नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना स्कूल समय के दौरान की है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
DEO ने दिए जांच के निर्देश
मामले की जानकारी मिलने के बाद DEO एफ.आर. वर्मा ने संबंधित प्रधान पाठक से प्रतिवेदन तलब किया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। DEO ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
देखें Video
https://www.instagram.com/reel/DaDI68hI0uO/?igsh=Z2Fvdmk4a2trcHFu

