Raipur Accident: रायपुर में बस ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत

Raipur Accident: रायपुर-अभनपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार बस और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Raipur Accident: रायपुर-अभनपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार बस और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।tcw

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान धमतरी जिले के कोड़ापार गांव निवासी शिव कुमार बारले के रूप में हुई है। वह बाइक से जा रहा था। इसी दौरान रायपुर-अभनपुर मुख्य मार्ग पर ओवरब्रिज के पास धमतरी से रायपुर की ओर आ रही एक लग्जरी बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक और युवक का शव बस के अगले हिस्से में फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव तथा बाइक को बस से बाहर निकाला।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *