CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 7 दिनों तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले सात दिनों तक बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है। शनिवार के लिए कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। लगातार बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।tcw

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश के करीब 80% हिस्से तक पहुंच चुका है। अगले तीन से चार दिनों में मानसून छत्तीसगढ़ के शेष जिलों को भी पूरी तरह कवर कर लेगा।

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। इसके साथ ही कई स्थानों पर गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

CG Weather Update

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

18 से अधिक जिलों में पहुंचा मानसून

अब तक मानसून रायपुर, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर सहित 18 से अधिक जिलों में पहुंच चुका है।

CG Weather Update

इन जिलों में हो सकती है बारिश

सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और रायगढ़ में अगले 48 घंटों के दौरान मानसून पहुंचने की संभावना है। इन जिलों में फिलहाल प्री-मानसून बारिश हो रही है।

खरीफ सीजन के लिए अगले 10 दिन अहम

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की धीमी रफ्तार के कारण अब तक प्रदेश के कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हुई है। इससे खेतों में बुवाई के लिए आवश्यक नमी नहीं बन पाई है। ऐसे में अगले 10 दिन खरीफ फसलों की बोनी के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *