Raipur News: अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर “नशा मुक्त भारत-सुरक्षित भारत” का संकल्प

Raipur News: मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर द्वारा विभिन्न छात्रावासों और संस्थानों में विशेष विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं और युवाओं को "नशा मुक्त भारत - सुरक्षित भारत" का संकल्प दिलाया गया।

Raipur News: मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर द्वारा विभिन्न छात्रावासों और संस्थानों में विशेष विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं और युवाओं को “नशा मुक्त भारत – सुरक्षित भारत” का संकल्प दिलाया गया।tcw

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजना के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष बलराम प्रसाद वर्मा के निर्देशन तथा सचिव अविनाश कुमार दुबे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

विशेष शिविर शासकीय नवीन पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास, प्रयास बालक छात्रावास सड्डू, शासकीय प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी, शासकीय बालगृह माना कैंप और बाल संप्रेक्षण गृह माना कैंप रायपुर में आयोजित किए गए।

Raipur News: मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर द्वारा विभिन्न छात्रावासों और संस्थानों में विशेष विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं और युवाओं को "नशा मुक्त भारत - सुरक्षित भारत" का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों और युवाओं को बताया गया कि मादक पदार्थों का सेवन और अवैध तस्करी समाज में बढ़ते अपराधों का एक प्रमुख कारण है। नशे की वजह से सड़क दुर्घटनाएं, घरेलू विवाद, महिलाओं के खिलाफ अपराध तथा चोरी, लूट और छिनैती जैसी घटनाओं में भी वृद्धि होती है।

शिविर में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर और सामाजिक नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही नालसा की डॉन योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि नशे की लत से जूझ रहे लोगों को इस योजना के तहत विभिन्न प्रकार की विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा मादक पदार्थ एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS) के प्रावधानों और कड़े कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विशेष रूप से मनोज सिंह ठाकुर, विनय कुमार प्रधान, नरेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार सोनवानी और आयुष ताम्रकार ने भाग लेकर छात्र-छात्राओं को नशा नहीं करने तथा स्वस्थ और जिम्मेदार जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *