Janjgir Champa News: शादी के जश्न के बीच पटाखा फटने से 10 साल का मासूम झुलसा, चेहरे पर गंभीर चोट

Janjgir Champa News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गई, पटाखा फटने से एक 10 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। घटना नवागढ़ नगर पंचायत की है, जहां शादी समारोह के दौरान यह हादसा हुआ।

 

मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ नगर पंचायत में राजेश साहू (10), पिता स्व. धजाराम साहू के परिवार में शादी समारोह चल रहा था। जश्न के माहौल में पटाखे फोड़े जा रहे थे। इसी दौरान अचानक पटाखा फट गया, जिससे मासूम राजेश साहू का चेहरा बुरी तरह झुलस गया।

एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची

 

घटना के बाद परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद परिजन बच्चे को खुद ही नवागढ़ के राछाभाटा अस्पताल लेकर पहुंचे।

जिला अस्पताल किया गया रेफर

 

राछाभाटा अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल जांजगीर रेफर करने की सलाह दी। इसी बीच नवागढ़ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भुनेश्वर केशरवानी को घटना की जानकारी मिली। वे तुरंत अस्पताल पहुंचे और बच्चे की स्थिति देखकर उसे तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर भेजने की व्यवस्था कराई।फिलहाल जिला अस्पताल में बच्चे का इलाज जारी है और डॉक्टर उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *