Raipur Rape: प्रधान पाठक ने शिक्षिका से की जबरदस्ती, विरोध करने पर दबाया गला

Raipur Rape: राजधानी रायपुर से लगे धरसीवां क्षेत्र के तरेसर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में महिला शिक्षिका से कथित तौर पर जबरदस्ती की कोशिश और जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Raipur Rape: राजधानी रायपुर से लगे धरसीवां क्षेत्र के तरेसर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में महिला शिक्षिका से कथित तौर पर जबरदस्ती की कोशिश और जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।tcw

पुलिस के अनुसार, ग्राम पथरी निवासी 50 वर्षीय जय राम सेन तरेसर प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है। महिला शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि आरोपी पिछले कई महीनों से स्कूल परिसर में उसके साथ छेड़छाड़ कर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। लोकलाज और कार्यस्थल का माहौल बनाए रखने के कारण वह अब तक शिकायत नहीं कर सकी थी।

Raipur Rape

पीड़िता के अनुसार, 24 जून की सुबह करीब 10 बजे स्कूल खुलने के बाद आरोपी ने फिर से उसके साथ अशोभनीय हरकत करने और छेड़छाड़ की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर महिला शिक्षिका का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।

महिला शिक्षिका की चीख-पुकार सुनकर स्कूल के अन्य शिक्षक मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद पीड़िता ने सिलयारी चौकी पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधान पाठक जय राम सेन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 115(2) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिलयारी चौकी प्रभारी सुशील वर्मा ने बताया कि महिला शिक्षिका की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *