CG Weather Update: नौतपा के बीच बदला मौसम, छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदलने लगा है। शुक्रवार सुबह अंबिकापुर और सूरजपुर जिले में तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।tcw

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर में धूलभरी आंधी चल सकती है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। प्रदेश के कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, हालांकि कई जिलों में लू का असर जारी रहा। दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

CG Weather Update:

इससे पहले गुरुवार को रायगढ़ और सुकमा में तेज आंधी और बारिश से कई जगह पेड़ गिर गए थे। वहीं बालोद जिले में लगातार चमगादड़ों की मौत के बाद वन विभाग द्वारा पेड़ों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

रायपुर में तेज आंधी की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 29 मई को रायपुर में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है। शहर में गरज-चमक के साथ बारिश और धूलभरी आंधी की संभावना जताई गई है। राजधानी में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

CG Weather Update:

इन मौसम सिस्टम्स से बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से आंध्र प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इन दोनों सिस्टम्स के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं छत्तीसगढ़ की ओर आ रही हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक जब गर्म हवा और नमी वाली हवाएं आपस में टकराती हैं, तब वातावरण अस्थिर हो जाता है। इसी वजह से तेज आंधी, बिजली चमकने और बारिश जैसी गतिविधियां बढ़ जाती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *