CG Breaking: रायपुर में पंजीयन विभाग ने वित्तीय वर्ष के अंत को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। राजस्व संग्रह बढ़ाने के उद्देश्य से मार्च महीने के अंत में आने वाले शासकीय अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रखने के आदेश जारी किए गए हैं। (छत्तीसगढ़ में छुट्टी के दिन भी खुलेंगे पंजीयन कार्यालय)

यह निर्देश पंजीयन विभाग छत्तीसगढ़ की ओर से जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिनों में अधिक से अधिक दस्तावेजों का पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। (अवकाश के दिन भी खुलेंगे पंजीयन कार्यालय)
इन तारीखों को भी खुलेंगे कार्यालय (Registry Office Open Holiday)
• 22 मार्च – चौथा रविवार
• 28 मार्च – अंतिम शनिवार
• 29 मार्च – अंतिम रविवार
• 31 मार्च – महावीर जयंती

बैंकिंग व्यवस्था भी रहेगी चालू
31 मार्च तक बैंकिंग लेनदेन को सुचारू बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि राजस्व प्रक्रिया प्रभावित न हो। इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों, जिला पंजीयकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
