CG Petrol Diesel Limit: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने ईंधन वितरण को लेकर नया आदेश जारी किया है।
जारी निर्देश के मुताबिक अब जिले में दोपहिया वाहनों को अधिकतम 300 रुपए तक और चारपहिया वाहनों को 1000 रुपए तक ही पेट्रोल या डीजल दिया जाएगा। प्रशासन ने ड्रम, जेरीकेन और बोतलों में पेट्रोल-डीजल देने पर भी रोक लगा दी है।
जिला प्रशासन का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर अफवाहें फैलने के कारण लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रहे हैं। इससे जमाखोरी और कालाबाजारी की आशंका बढ़ गई है। कलेक्टर ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

