CG Fire: कचरे के ढेर से भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक

CG Fire: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एसईसीएल कोरबा के मुड़ापार स्थित मुख्य अस्पताल के पास संचालित साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में मंगलवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कचरे के ढेर से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कुछ ही देर में तीनों दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास की अन्य दुकानों को बचा लिया गया।

 

फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं। प्रारंभिक तौर पर कचरे के ढेर में आग लगने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *