Balod Murder: भाई ने सो रही बहन का कैंची से रेता गला, वजह जान चौक जायेंगे आप

Balod Murder:

Balod Murder: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। देवरी थाना क्षेत्र के परसली गांव में एक युवक ने अपनी ही बहन पर धारदार कैंची से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

tcw

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान तनीषा सोनकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर तनीषा देवरी थाना पहुंची थी, जहां उसने अपने भाई पोषण सोनकर के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश दी। बाद में युवती ने अपना आवेदन वापस ले लिया था।

पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन कुछ घंटों बाद आरोपी भाई ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि रात में जब तनीषा घर में सो रही थी, उसी दौरान पोषण सोनकर ने धारदार कैंची से उसके गले पर हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद परिजन घायल युवती को तत्काल देवरी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही देवरी पुलिस ने आरोपी पोषण सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *