Raigarh Elephant attack : हाथी के आतंक से ग्रामीण तंग, 5 दिनों में ली 6 लोगों की जान, इलाके में दहशत…

Raigarh/Jashpur : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और जशपुर जिलों में एक मादा हाथी और उसके शावक ने जमकर आतंक मचाया है। बीते पांच दिनों में छह लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें से चार मौतें रायगढ़ में और दो मौतें जशपुर में हुई हैं। (Raigarh Elephant attack)

 

शुक्रवार सुबह जशपुर जिले (Jashpur elephant attack) के बालाझार गांव में हाथी ने हमला कर किसान समेत दो ग्रामीणों को कुचल डाला, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

स्कूल के पास वन विभाग की गाड़ी पर भी किया हमला

जानकारी के मुताबिक, पत्थलगांव क्षेत्र में स्थित एक सरकारी स्कूल के पास हाथी (elephant attack) ने वन विभाग की टीम और उनके वाहन पर भी हमला कर दिया। मादा हाथी ने वहां खड़ी स्कार्पियो वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

 

इस दौरान स्कूली बच्चे छत पर चढ़कर किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। वाहन में मौजूद चालक और अन्य तीन लोग किसी तरह भागकर अपनी जान बचा पाए।

ग्रामीणों में दहशत

लगातार हो रहे हाथी के हमलों से ग्रामीण भयभीत और परेशान हैं। कई गांवों में दिन और रात सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *