Dhamtari News : कांजी हाउस से 22 मवेशी चोरी, रात में ताला तोड़कर ले गए चोर, CCTV भी थे बंद

Dhamtari News : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नगर निगम के कांजी हाउस से गुरुवार रात 22 मवेशियों की चोरी हो गई। चोरों ने ताला तोड़कर मवेशियों को चुरा लिया और फरार हो गए।

यह वारदात अर्जुनी-खपरी रोड स्थित कांजी हाउस (Arjuni Kanji House 22 cows theft) में हुई, जहां शहर से पकड़े गए आवारा मवेशियों को अस्थायी रूप से रखा गया था। शुक्रवार सुबह जब निगम कर्मचारियों ने निरीक्षण किया तो चोरी का खुलासा हुआ।

 

शुक्रवार सुबह जब नगर निगम के कर्मचारी नियमित निरीक्षण के लिए पहुंचे तो देखा कि कांजी हाउस का ताला टूटा हुआ है और करीब 22 मवेशी गायब हैं। तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई और नगर निगम ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। (Dhamtari Kanji House cattle theft)

 

CCTV कैमरे भी थे बंद  (Dhamtari cow theft)

मामले में हैरानी की बात यह रही कि कांजी हाउस में लगे CCTV कैमरे भी घटना के समय बंद थे, जिससे चोरी की कोई रिकॉर्डिंग नहीं हो सकी। इससे चोरों की पहचान में मुश्किलें आ रही हैं। उपायुक्त सार्वा ने बताया कि चोरी गए मवेशियों को हाल ही के दिनों में ही पकड़कर यहां लाया गया था। कर्मचारियों द्वारा घटना की पंचनामा रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *