Raipur Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। ताजा मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है, जहां हसौद थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रक (Raipur Truck Bike Accident) ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक की मौके पर और दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। (रायपुर ट्रक एक्सीडेंट दो युवकों की मौत)
मामले की जानकारी देते हुए मंदिर हसौद थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि मृतक गोलू यादव और राजू यादव रोज की तरह काम खत्म कर सिब्बल ग्रीन से अपने घर लौट रहे थे। देर रात सरीखेड़ी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। (मंदिर हसौद ट्रक टक्कर दो युवकों की मौत)
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गोलू यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राजू यादव ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अंतिम सांस ली।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। (Mandir Hasaud Truck Accident Raipur)




