CG Breaking: महिला आरक्षण बिल पर एक दिन का विशेष सत्र बुलाएगी BJP सरकार !

CG Breaking

CG Breaking: महिला आरक्षण बिल को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि विष्णु जी, अगर आपको तकलीफ है तो कौशल्या भाभी को मुख्यमंत्री बना दीजिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जनसंघ, RSS, विहिप और भाजपा ने कभी महिलाओं को शीर्ष नेतृत्व में पर्याप्त अवसर नहीं दिया। (महिला आरक्षण बिल पर विशेष सत्र)

बघेल ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने की पहल सबसे पहले राजीव गांधी ने की थी, लेकिन उस समय भाजपा ने इसका विरोध किया था। उन्होंने पंचायत राज व्यवस्था का जिक्र करते हुए बताया कि 1995 के बाद से लाखों महिलाएं राजनीति में आईं और आज नेतृत्व की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिला आरक्षण की समर्थक रही है। (महिला आरक्षण विवाद)tcw

इधर, लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित नहीं होने के बाद भाजपा ने विरोध तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुताबिक, राज्य सरकार इस मुद्दे पर एक दिन का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है, जिसमें विपक्ष के रुख के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जा सकता है। इस प्रक्रिया के तहत पहले कैबिनेट में प्रस्ताव पारित किया जाएगा, फिर राज्यपाल की मंजूरी के बाद सत्र बुलाया जाएगा। (women reservation bill BJP special session)

 

भाजपा ने प्रदेशभर में विरोध कार्यक्रम भी शुरू कर दिए हैं। 20 अप्रैल से शुरू हुए प्रदर्शन के तहत 23-24 अप्रैल को महिला सम्मेलन और 26-27 अप्रैल को मंडल स्तर पर पुतला दहन किया जाएगा।

सीएम साय ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर आरोप लगाया कि उन्होंने महिलाओं की उम्मीदों को तोड़ा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पंचायती राज में 57 प्रतिशत और विधानसभा में भी बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी है, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष की राजनीति के कारण महिला आरक्षण लागू नहीं हो सका।

https://fb.watch/GCXIjv8owz/

CG News: कौशल्या भाभी को बना दीजिए CM – भूपेश बघेल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *