CG News: कौशल्या भाभी को बना दीजिए CM – भूपेश बघेल

CG News

CG News: महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार और संघ संगठनों पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विष्णु जी, अगर आपको तकलीफ है तो कौशल्या भाभी को मुख्यमंत्री बना दीजिए। (महिला आरक्षण बिल विवाद)

भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने आरोप लगाया कि जनसंघ, RSS, विहिप और भाजपा ने कभी भी महिलाओं को शीर्ष नेतृत्व में पर्याप्त अवसर नहीं दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की पहल सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने की थी, लेकिन उस समय भाजपा ने इसका विरोध किया, जिसके चलते यह कानून 1989 में पास नहीं हो सका। (women reservation bill controversy)tcw

उन्होंने पंचायत राज व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में इसे लागू करने के बाद 1995 में पहला चुनाव हुआ, जिससे बड़ी संख्या में महिलाएं राजनीति में आईं और नेतृत्व की भूमिका निभाने लगीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिला आरक्षण की समर्थक रही है और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास करती रही है।

https://www.instagram.com/reel/DXYoLtLiZhp/?utm_source=ig_web_copy_link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *