Kanker Rape: 52 वर्षीय दरिंदे ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Kanker Rape

Kanker Rape: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र से नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 52 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 17 जनवरी 2026 की है। पीड़िता के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया कि घटना के समय नाबालिग लड़की घर में अकेली थी। सुबह लगभग 10 से 11 बजे के बीच ग्राम पीवी 59 निवासी विकास बाईन (52 वर्ष) घर पहुंचा और पानी मांगने के बहाने अंदर आया। जैसे ही लड़की पानी देने के लिए आई, आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर जबरन कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह पूरे परिवार को जान से मार देगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी विकास बाईन को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में पखांजूर थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट, एसआई अनिल कुमार पालेश्वर, एएसआई बिन्दुलता देवांगन, हेड कांस्टेबल रूबेन टोप्पो एवं कांस्टेबल दिव्या की अहम भूमिका रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *