Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ACM फगनू माड़वी ढेर, हथियार बरामद

Bijapur Naxal Encounter

Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र अंतर्गत अडवारा जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में डीआरजी जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुठभेड़ में 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली ACM फगनू माड़वी (35) मारा गया है।(ACM Fagnu Madvi Dher)

सुरक्षा बलों को इन्द्रावती क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद डीआरजी की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शुक्रवार सुबह से हुई रुक-रुक कर फायरिंग के बाद जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया।

पुलिस अधीक्षक, बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि इस अभियान के दौरान 19 दिसंबर की सुबह 06 बजे से DRG बीजापुर और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।

बरामद हथियार –

• 303 रायफल, 01 मैग्जीन 03 राउण्ड.

• 9mm पिस्टल, 01 मैग्जीन, 09 राउण्ड.

• स्कैनर सेट 02 नग.

• रेडियो, मेडिकल किट, कार्डेक्स वायर, माओवादी पिटठू, पिस्टल पोच, माओवादी पर्चा आदि सामग्री बरामद.

अंतिम सांसे गिन रहा माओवाद

बस्तर रेंज के आईजीपी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि वर्ष 2025 में सुरक्षा बलों की प्रभावी और समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप बस्तर में माओवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है. उन्होंने कहा कि माओवादी संगठन की पूरी संरचना बिखर चुकी है और हिंसा या दहशत फैलाने के उनके किसी भी प्रयास का अब कोई असर नहीं रह गया है. आईजीपी ने सभी सक्रिय माओवादियों से हिंसा का मार्ग त्यागकर सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति का लाभ उठाने की अपील की.

बता दें कि गोलापल्ली के जंगलों में गुरुवार को डीआरडी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. जिसमें जवानों ने 3 नक्सलियों को ढेर किया था. एनकाउंटर में माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना उर्फ जगत, एरिया कमेटी मेंबर (एसीएम), किस्टाराम एरिया कमेटी, सोधी बंदी, एसीएम, किस्टाराम एरिया कमेटी और नुप्पो बाजनी, एसीएम (महिला), किस्टाराम एरिया कमेटी मार गिराए गए थे.

Bijapur police-Naxal Encounter: बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, रुक-रुक कर हो रही फायरिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *