रायपुर। Raipur Breaking : राजधानी से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ शहर के एक जाने-माने कोचिंग संचालक वासू चंद्रा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना शैलेंद्र नगर इलाके की है, जहाँ चंद्रा का मकान स्थित था। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आत्महत्या से पहले उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी को इस कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें एक कोचिंग संचालक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक ने सुसाइड से पहले उसने एक वीडियो बनाया है, जिसमें उसने अपनी पत्नी को खुदकुशी का जिम्मेदार ठहराया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक कोचिंग संचालक वासू चंद्रा अपनी शैलेंद्र नगर स्थित अपने घर में फांसी लगाई है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें चंद्रा ने अपनी मौत के कारणों को बताया है। सुसाइड नोट और वीडियो में चंद्रा ने पत्नी की बेवफाई और प्रॉपर्टी विवाद का जिक्र किया। चंद्रा के टी-शर्ट पर लिखा था गेम ओवर और जिंदगी का कर लिया गेम ओवर… रिश्तों में मिला धोखा, तो जिंदगी का ही साथ छोड़ा. इस बयान से प्रतीत होता है कि उसने रिश्तों में मिले धोखे के कारण खुदकुशी का कदम उठाया।
पत्नी के बेवफाई ने ली जान
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चंद्रा और उसकी पत्नी के बीच पुराना विवाद था, जिसकी शिकायत पहले भी उसने थाने में की थी। चंद्रा का दावा था कि उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने प्रॉपर्टी के मामले में उसे लगातार परेशान किया था। पुलिस सुसाइड नोट और वीडियो की जांच कर रही है।
