Gujrat : गुजरात के वलसाड जिले के नानापोंढा इलाके में मानवीय दयाभाव का एक अच्छा उदाहरण देखने को मिला है. बिजली के करंट से घायल होकर गिर पड़े एक सांप को वाइल्ड रेस्क्यू ट्रस्ट के एक जांबाज सदस्य ने CPR देकर न केवल बचाया, बल्कि उसे एक नई जिंदगी भी बख्शी. यह विडियो जैसे ही सोशल मीडिया में पोस्ट हुआ तुरन्त ही वायरल हो गया. ऐसा पहली बार है जब किसी सांप को CPR देकर बचाया गया है. देखें विडियो –
धमना सांप बिजली के तार से भिड़ा
यह हृदयस्पर्शी घटना नानापोंढा के आमधा गांव की है. एक धमना सांप गलती से ज़िंदा बिजली के तार को छू गया. जोरदार करंट लगते ही सांप करीब 15 फीट नीचे गिर पड़ा और फिर बेहोश हो गया. घटना के प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है की सांप का मिलना मुश्किल था. आनन-फानन में वाइल्ड रेस्क्यू ट्रस्ट को कॉल कर घटना की जानकारी दी गई.
मौके पर पहुंचा वाइल्ड रेस्क्यू ट्रस्ट
जैसे ही घटना की सूचना वाइल्ड रेस्क्यू ट्रस्ट को मिली, संस्था के अनुभवी रेस्क्यूअर मुकेश वायड तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने देखा कि धमना सांप की हालत गंभीर है और उसकी सांस रुकने की कगार पर है.तभी उसने CPR देना शुरू किया विडियो में आप देख सकते है CPR के बाद पानी छिड़क कर सांप को होश में लाया गया.
