Jashpur Rape Case: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाला फरार शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Jashpur Rape Case: जशपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, आरोपी शिक्षक घटना के बाद से लगातार पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। पीड़ित नाबालिक शिक्षक के घर में रहकर काम करती थी फिर स्कूल जाती थी। नाबालिग को अकेली पाकर आरोपी शिक्षक दुष्कर्म करता था।

आरोपी शिक्षक का नाम गिरधारी यादव है। दरअसल, शिक्षक से परेशान होकर पीड़िता उसके घर से भागी और घटना के संबंध में परिजनों को बताया। पीड़िता की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली जशपुर में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी शिक्षक फरार चल रहा था। पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। आरोपी जैसे ही कपड़े व रुपए लेने घर पहुंचा, पुलिस की टीम ने उसे धर दबोचा।

बता दें, पुलिस की पूछताछ पर आरोपी गिरधारी राम यादव ने अपराध स्वीकार किया। पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

इस मामले में जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराध को लेकर बहुत संवेदनशील है। कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी शिक्षक को उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *