Raipur Accident: रायपुर जिले के खरोरा इलाके में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली बस को टक्कर मार दी। घटना तिल्दा रोड स्थित चिकन मार्केट के सामने की है। (खरोरा स्कूल बस एक्सीडेंट)
जानकारी के अनुसार, होली हार्ट स्कूल की बस एक बच्चे को उतारने के लिए सड़क किनारे रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को रगड़ते हुए जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का गेट पूरी तरह उखड़कर नीचे गिर गया। (रायपुर खरोरा स्कूल बस एक्सीडेंट)
बस में मौजूद छोटे-छोटे बच्चे इस हादसे से बुरी तरह घबरा गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और स्थिति को संभाला। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
खरोरा थाने से 300 मीटर दूर हुई घटना (Kharora school bus accident)
बताया जा रहा है कि यह घटना खरोरा थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर हुई है, हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।


