Sukma ACB Raid: सब इंजीनियर के घर ACB का छापा, 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Sukma ACB Raid

Sukma ACB Raid: सुकमा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छिंदगढ़ ब्लॉक के सब इंजीनियर प्रदीप बघेल को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उनके आरईएस कॉलोनी स्थित सरकारी क्वार्टर में की गई। मौके से नकदी, मोबाइल और संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए। कार्रवाई के बाद सरकारी तंत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, ACB जगदलपुर की टीम दोपहर करीब डेढ़ बजे छिंदगढ़ मुख्यालय में आरईएस कॉलोनी स्थित सब इंजीनियर प्रदीप बघेल के सरकारी क्वार्टर पहुंची। सब इंजीनियर बघेल एक कार्य का भुगतान करने के एवज में रिश्वत की रकम मांग रहे थे। शिकायत की पुष्टि होने पर टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।

पुलिया निर्माण के भुगतान के लिए मांग रहा था 5%

बताया जा रहा है सब इंजीनियर छिंदगढ़ ब्लॉक के चियूरवाडा पंचायत में पुलिया निर्माण से संबंधित भुगतान के लिए 5 परसेंट की रिश्वत मांग रहे थे। इसे लेकर संबंधित चिउड़वाड़ा पंचायत सचिव लंबे समय से सब इंजीनियर प्रदीप बघेल के चक्कर काट रहे थे। सब इंजीनियर ने बिना पैसे लिए चेक काटने से मना कर दिया था। जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय राशि सब इंजीनियर बघेल को देने के लिए हाथ बढ़ाया, रकम हाथ में लेते ही बघेल को ACB की टीम ने धर दबोचा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *