Bilaspur Train Accident: बिलासपुर रेल हादसा में घायल कॉलेज छात्रा की इलाज के दौरान मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 13

Bilaspur Train Accident: बिलासपुर में लालखदान रेल हादसे में घायल हुई डीपी विप्र कॉलेज की छात्रा महविश परवीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती थी, जहां एक सप्ताह से डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी। इस दुखद घटना के बाद हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

Bilaspur Train Accident

हादसे के दिन घर लौट रही थी छात्रा

जानकारी के मुताबिक, महविश परवीन अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए जांजगीर गई हुई थी। 4 नवंबर को वह कोरबा-बिलासपुर मेमू ट्रेन से लौट रही थी। लेकिन लालखदान के पास ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर हो गई। उस समय महविश ट्रेन के महिला कोच में सवार थी।

गंभीर रूप से घायल हुई थी महविश

हादसे में उसके दोनों पैर लोहे के एंगल के नीचे दब गए थे। पैरों में मल्टीपल फ्रैक्चर, कॉलर बोन और पसलियों में चार जगह हड्डियां टूट गईं थीं। हादसे के तुरंत बाद उसे सिम्स अस्पताल लाया गया था, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए अपोलो अस्पताल रेफर किया गया।

इलाज के दौरान नहीं बच सकी ज़िंदगी

डॉक्टर लगातार उसका इलाज कर रहे थे, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसे बचाया नहीं जा सका। मंगलवार देर रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *