Chhattisgarh Sona Khadan: छत्तीसगढ़ में सोना खदान, शुरू हुई खुदाई; जाने कितना मिलेगा गोल्ड..

Chhattisgarh Sona Khadan

बलौदाबाजार: Chhattisgarh Sona Khadan: छत्तीसगढ़ में पहली बार सोने की आधिकारिक खुदाई की शुरुआत हो चुकी है। बलौदाबाजार जिले के सोनाखान क्षेत्र के बाघमाड़ा जंगल में सोने की खान विकसित की जा रही है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यहां से लगभग 500 किलो सोना मिलने की संभावना है। यह प्रोजेक्ट राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला साबित हो सकता है। (Chhattisgarh Mein Sone ka Khadan)

वेदांता ग्रुप को मिला प्रोजेक्ट

सोने की खुदाई के लिए वेदांता ग्रुप ने सबसे ऊंची बोली लगाई थी। सरकारी अनुमति और पर्यावरणीय मंजूरी मिलने के बाद अब यहां आधिकारिक खुदाई कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे पहले क्षेत्र में भू-वैज्ञानिक और खनन सर्वेक्षण किए जा चुके थे, जिनमें सोने के भंडार की पुष्टि मिली थी। (Sonakhan Baghmara jangal Sona khadan)

खनन कार्य अत्याधुनिक मशीनों और सुरक्षा मानकों के साथ किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि इस प्रक्रिया में पर्यावरण, जंगल और स्थानीय वन्यजीवों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। (Chhattisgarh Mein Sone ka Khadan Kahan Per Hai)

स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

सोने की खान शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। खनन, मशीन संचालन, प्रोसेसिंग और तकनीकी कार्यों में सैकड़ों लोगों की आवश्यकता होगी। (Balodabazar Sona khadan)

सोनाखान क्षेत्र में सोने की खान होने की चर्चा ब्रिटिश शासन के समय से होती रही है, लेकिन उस समय तकनीकी सीमाओं के कारण व्यावसायिक खनन संभव नहीं हो सका था। अब आधुनिक तकनीक और निवेश से यह काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *