Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नसबंदी अभियान के दौरान बड़ा मामला सामने आया है। जिले में नसबंदी सर्जरी के बाद दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिलाओं की मौत ऑपरेशन के दौरान दी गई किसी दवा या एनेस्थीसिया के रिएक्शन से हुई है।

सूत्रों के अनुसार, महिलाओं का नसबंदी ऑपरेशन के कुछ समय बाद दोनों महिलाओं की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया, लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद मृतकों के लिए उपयोग की गई दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
