Korba Rape: बीमार महिला से दुष्कर्म, मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया रेप

Korba Rape

Korba Rape: कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक बीमार महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने घर में अकेली पड़ी महिला के साथ मुंह में कपड़ा ठूंसकर वारदात को अंजाम दिया। (कोरबा महिला से दुष्कर्म)

जानकारी के अनुसार, पीड़िता पिछले एक साल से पीलिया से पीड़ित है और उसका इलाज चल रहा है। घटना सोमवार देर शाम की है, जब महिला घर में खाट पर लेटी हुई थी। उसका पति काम पर गया हुआ था, जबकि दोनों छोटे बच्चे घर में खेल रहे थे। (कोरबा महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया रेप)

बताया जा रहा है कि महिला ने हाथ-पैर में दर्द होने पर एक बच्चे से तेल लगाने को कहा। इसी दौरान आरोपी युवक घर पहुंचा और बच्चों को कमरे से बाहर भेज दिया। बच्चों के बाहर जाते ही आरोपी ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।

मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया रेप (Korba Woman Rape)

आरोपी ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। जब बच्चे वापस लौटे, तो महिला ने पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद बस्ती के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई।

पति का परिचित था आरोपी

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रामपुर बस्ती निवासी 25 वर्षीय अर्जुन नेताम के रूप में हुई है। आरोपी पीड़िता के पति के साथ घर आता था और घटना से कुछ घंटे पहले भी वह उनके साथ घर आया था।

कोरबा के CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का बयान लेने और आरोपी की पहचान करवाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *