Narayanpur News: बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक मरीज ने पेशाब में जलन की शिकायत लेकर झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराया। लेकिन इलाज के नाम पर झोलाछाप ने मरीज को ऐसा नुस्खा दिया, जिसने उसकी जान जोखिम में डाल दी।

झोलाछाप डॉक्टर ने गुप्तांग में पहनाई अंगूठी (Ring Stuck In Private Part)
जानकारी के मुताबिक, ओड़छा क्षेत्र के जाटलूर गांव के एक व्यक्ति को करीब एक सप्ताह पहले पेशाब में जलन, बुखार और सिरदर्द की शिकायत हुई। इलाज के लिए वह गांव के एक झोलाछाप डॉक्टर के पास पहुंचा। झोलाछाप ने मरीज को दवा देने के बजाय उसके गुप्तांग में अंगूठी पहनने की सलाह दी।

कुछ ही दिनों बाद अंगूठी फंस गई और लिंग में सूजन आने लगी। दर्द असहनीय हो गया।
एंबुलेंस नहीं मिली, बाइक से पहुँचा जिला अस्पताल
मरीज को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़छा ले जाया गया, लेकिन वहाँ एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। मजबूरन वह 8 सितंबर को मोटरसाइकिल से नारायणपुर जिला अस्पताल पहुँचा।

डॉक्टरों ने 2 घंटे की मेहनत के बाद काटी अंगूठी
जिला अस्पताल के डॉ. धनराज सिंह डरसेना और डॉ. शुभम राय ने मरीज की जांच की। दोनों ने करीब दो घंटे की कठिन मेहनत के बाद अंगूठी को काटकर मरीज को दर्द से राहत दिलाई।

