Bilaspur News: बिलासपुर जिले के मंगला धुरी पारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में एक साथ चार टीके लगाने के बाद ढाई महीने की बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजन आक्रोशित हो उठे।

टीका लगाने से बच्ची ढाई महीने की बच्ची की मौत (Bilaspur Anganwadi vaccination death)
मृतका का नाम स्वर्णिका मरावी (Swarnika Maravi Death) बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि बच्ची को एक साथ चार टीके लगाए गए, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। समय पर इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों और मोहल्लेवालों ने नाराज होकर ट्रैक्टर में बैठकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर न्याय की मांग की और जमकर प्रदर्शन किया।

उच्च स्तरीय जांच की मांग (Bilaspur Anganwadi Tikakaran Death)
प्रदर्शन कर रहे परिजनों ने कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। स्थानीय पार्षद ने भी इस मामले में जांच कराकर जिम्मेदारों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सिविल लाइन CSP निमितेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
