Dhamtari News: नहर किनारे धमेले में मिला 8 दिन का नवजात शिशु, ग्रामीणों ने बचाई जान

Dhamtari News

Dhamtari News: धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां ने अपनी 8 दिन की नवजात बच्ची को नहर किनारे धमेले में (झाड़ियों) में फेंक दिया। नवजात को इस हाल में देख ग्रामीणों के होश उड़ गए और इलाके में हड़कंप मच गया।

मगरलोड नहर किनारे मिली नवजात शिशु

ग्रामीणों ने बचाई मासूम की जान

मामला ग्राम भेंड्री का है। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो वे नहर किनारे पहुंचे। वहां उन्होंने धमेले में नवजात शिशु को देखा। तुरंत इसकी सूचना करेली बड़ी चौकी पुलिस को दी गई।

Magarlod newborn baby

सूचना मिलने पर गांव की मितानिन मौके पर पहुंची और बच्ची की प्राथमिक जांच की। इसके बाद नवजात को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड ले जाया गया। यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की उम्र लगभग 8 से 9 दिन है और फिलहाल वह स्थिर एवं सामान्य है। उसे स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट में रखा गया है।

पुलिस ने बच्ची को नहर किनारे छोड़ने वाली मां की तलाश शुरू कर दी है। यह जांच की जा रही है कि आखिर किसने नवजात को यहां फेंका और क्यों।

Bhendri Navjaat Shishu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *