Balod ASI Suicide: बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां दल्लीराजहरा थाने में पदस्थ ASI हीरामन मंडावी (ASI Hiraman Mandavi suicide) ने थाने के में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद थाने में हड़कंप मच गया। साथी पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चिखलकसा मॉर्च्युरी भेजा गया है।

ASI ने थाने के बैरक में लगाई फांसी (ASI hanged police station barrack)
जानकारी के अनुसार, ASI हीरामन मंडावी दुर्ग जिले के बोरसी के रहने वाले थे। उनका परिवार वहीं रहता है। वे लंबे समय से बालोद जिले में सेवाएं दे रहे थे और यातायात विभाग समेत कई थानों में पदस्थ रह चुके थे। करीब 7 महीने पहले ही उनका ट्रांसफर अर्जुन्दा से दल्लीराजहरा थाना किया गया था। (Balod Suicide ASI)

बताया जा रहा है कि हीरामन मंडावी पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। सहकर्मियों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 11 बजे तक वे ड्यूटी पर थे और उसके बाद सोने चले गए। सुबह जवानों ने जब बैरक में देखा, तो हीरामन फांसी के फंदे पर लटके मिले। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
