Gariyaband Accident: ट्रक ने साइकिल सवार दो युवकों को मारी ठोकर, वीडियो देख खड़े हो जायेंगे रोंगटे…

Gariyaband Accident: गरियाबंद जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। फिंगेश्वर नदी मोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार दो युवकों को ठोकर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवक ट्रक के पहियों के नीचे आते-आते बच गए। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दिया और बड़ा हादसा टल गया।

ट्रक ने साइकिल सवार को मारी ठोकर (Truck hits cyclists)

जानकारी के अनुसार, दो युवक साइकिल से जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़े, लेकिन ट्रक समय पर रुक गई, जिससे उनकी जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यदि ब्रेक थोड़ी देर से लगती, तो दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो सकती थी।

 

ट्रक एक्सीडेंट का वीडियो वायरल (Truck Accident Viral Video)

वहीं इस पूरी घटना का CCTV फुटेज (CCTV footage viral Truck Accident) सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई सहम जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *