Jashpur News: जशपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाएं रायगढ़ जिले की रहने वाली बताई जा रही हैं। घटना के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। (Jashpur Krait snake bite)

बच्चे को दूध पिलाते वक्त महिला को सांप ने डंसा (Jashpur snake bite women death)
मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना कमरई की है, जहां एक महिला अपने बच्चे को दूध पिला रही थी। इसी दौरान करैत सांप ने उसे डंस लिया। दूसरी घटना बाकारुमा की है, जहां रनमेत बाई (Ranmet Bai Snake Bite Death) नामक महिला मचान पर सो रही थी और तभी करैत सांप ने उसे भी डंस लिया।

दोनों महिलाओं को तुरंत सिविल अस्पताल पत्थलगांव लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पत्थलगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
