नारायणपुर : अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में छह माओवादी मारे गए हैं। यह मुठभेड़ नारायणपुर और महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र में उस समय हुई जब सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर थी।
बता दें, अब तक मुठभेड़ स्थल से 6 माओवादियों के शव, AK-47, SLR जैसी राइफलें, विस्फोटक सामग्री और अन्य रोजमर्रा की सामग्री बरामद की गई है। मारे गए नक्सलियों में से एक शीर्ष कमांडर होने की संभावना जताई जा रही है।
माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी के बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीमों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। तभी जंगल के अंदर बैठे माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
