Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां उरला थाना क्षेत्र के अछोली इलाके में एक अंधे व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर मर्चुरी भेजा गया। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है और हर एंगल से मामले को खंगाला जा रहा है।
संदिग्ध हालात में मिली लाश
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात को अछोली में स्थानीय लोगों ने शव को लटकते हुए देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान एक अंधे व्यक्ति के रूप में हुई है, जो उसी इलाके में रहता था।
