CG WEATHER UPDATE:छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, 5 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट 

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में रविवार को दिन में तेज गर्मी के बाद अचानक शाम को मौसम बदल गया.रायपुर में शाम 5 बजे के बाद तेज धुलभरी आंधी चली, और कई इलाकों में हलकी बारिश हुई.वहीं आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. अगले 3 घंटों में बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, कोरबा, मुंगेली में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.

आज रायपुर में धूप-छांव वाला मौसम होगा. अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. रविवार को दिन का तापमान 39.8 डिग्री दर्ज किया गया. यह सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक था. वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *