CG Weather Update: भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम, कुछ इलाकों में बारिश-अंधड़ की संभावना

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना जताई है। हालांकि, अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास गिरावट नहीं होगी, लेकिन मध्य क्षेत्र में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति से आंशिक राहत मिल सकती है।tcw

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 44.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले दो दिनों में एक-दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर चलने के आसार हैं, वहीं कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चल सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश के ऊपर सक्रिय विभिन्न मौसम प्रणालियों के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम दिशा में बनी द्रोणिकाएं तथा एक प्रति चक्रवात के प्रभाव से दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन रही है।

CG Weather Update:

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में सोमवार को ग्रीष्म लहर की स्थिति बनी रह सकती है। दिन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। रातें भी गर्म महसूस हो सकती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *