RAIPUR BREAKING:दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या 

RAIPUR CRIME NEWS: राजधानी से सनसनीखेज मामला सामने आया हैं. मंगलवार को बुढ़ापारा इलाके में एक युवक की दिनदहाड़े आरोपी ने चाक़ू मार कर हत्या कर दी. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का हैं.मृतक की पहचान सूजन उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई हैं.जो कि सोने के आभूषण बनाने का काम करता था.

पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार आरोपी ने युवक की हत्या कर दी.मृतक के सीने में २ से 3 ताबड़तोड़ वार किया और आरोपी मौके से फरार हो गया. राजधानी में आये दिन इस तरह की चाकूबाजी की घटना सामने आ रही हैं. और अब यह अपराध का क्षेत्र बनता जा रहा हैं. फ़िलहाल पुलिस इस मामले ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं और आगे की जाँच कर रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *