Chhattisgarh Farmer News: अभी तक शुरु नहीं हुई धान खरीदी, किसानो ने यहां किया चक्का जाम

Chhattisgarh : कांकेर, कोयलीबेड़ा क्षेत्र के पानीडोबीर गाँव के किसान धान खरीदी केंद्र को लेकर बेहद परेशान है जिसके कारण वाह धान खरीदी केंद्र शुरू करने की मांग को लेकर कोयलीबेड़ा में चक्का जाम कर दिया है। वहीं मौके पर पुलिस अपने दल बल के साथ तैनात है।
किसानों का कहना है कि पिछले साल पानीडोबीर में उपकेंद्र बनाकर  धान खरीदी की गई थी, जिससे काफी मुश्किलें काम हुई जबकि इस साल ऐसा कोई भी व्यवस्था नहीं किया गया है। सतह ही साल अब तक खरीदी शुरू नहीं हुई है। इस पर नाराज किसानों ने सड़क पर अपनी लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया है।

जल्द खरीदी हो शुरू 

किसानों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना और चक्का जाम जारी रहेगा। मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद हैं और वे प्रशासन से जल्द खरीदी शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से शुरू होकर 31 जनवरी 2026 तक चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *