Chhattisgarh, rajnandganv : राजनांदगांव में सोमवार को टॉप नक्सली कमांडर रामधेर समेत 12 माओवादियों ने डीजीपी अरुण देव गौतम के सामने हथियार डालकर मुख्यधारा से जुड़े. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से एके-17, 303 राइफल और इंसास समेत कई हथियार बरामद किए गए.
इसके बाद उन्हें फूल और संविधान की किताब दी गई. रामधेर समेत 12 माओवादियों ने DGP के सामने किया सरेंडर राजनांदगांव के न्यू सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री साय ने नक्सलियों के आत्मसमर्पण को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की. इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पुलिस अधिकारी मौजूद थे. वहीं विभन्न सामज के लोग भी शामिल रहे.
आत्मसमर्पित नक्सली और जप्त हथियार –
- रामधेर मज्जी (CCM) – AK-47
- चंदू उसेंडी (DVCM) – 30 कार्बन
- ललिता (DVCM) – बिना हथियार
- जानकी (DVCM) – इंसास
- प्रेम (DVCM) – AK-47
- रामसिंह दादा (ACM) – 303 राइफल
- सुकेश पोट्टम (ACM) – AK-47
- लक्ष्मी (PM) – इंसास
- शीला (PM) – इंसास
- सागर (PM) – SLR
- कविता (PM) – 303 राइफल
- योगिता (PM) – बिना हथियार
बता दें कि यह पूरा समूह MMC— महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़— स्पेशल जोनल कमेटी का सक्रिय हिस्सा था, जो तीन राज्यों के छह जिलों में अपनी पैठ बनाए हुए था. ऐसे में केंद्रीय समिति सदस्य रामधेर मज्जी समेत 12 नक्सलियों का आत्मसमर्पण सुरक्षा एजेंसियां नक्सली ढांचे पर निर्णायक प्रहार मान रही हैं.
