हे भगवान! एक ही दिन में प्रसूता का दो बार किया ओपरेशन, हालत बिगड़ी तो एम्स ने भर्ती करने से किया इनकार

Ambikapur:  अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की हालत बेहद खस्ता है, यहाँ घोर लापरवाही की गई है जिसमें  प्रसूता का एक ही दिन में दो बार ऑपरेशन कर दिया गया। प्रसूता का ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया। शाम को टांके से ब्लड आने पर उसका यूटरस निकाल दिया गया। फिर आनन फानन में महिला की हालत बिगड़ने पर उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है।

एम्स का एडमिट करने से इनकार –

रायपुर में उसे एडमिट करने से इनकार कर दिया गया। वापस लाने के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं हॉस्पिटल प्रबंधन ने इससे इनकार किया है। मामला मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के MCH का है।

ये है पूरा मामला –
जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के कृष्णनगर निवासी सुनीता सिंह (35) पति मनीष सिंह 9 महीने की प्रेग्नेंट थी। उसे मितानिन संगीता सिंह 4 दिसंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगड़ा लेकर गई थी। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घोर लापरवाही बरती गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे बलरामपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को खतरा बताकर उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल अंबिकापुर रेफर कर दिया। 4 दिसंबर की शाम उसे लेकर परिजन अंबिकापुर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *