CG LIQUOR SCAM: 25 अप्रैल तक जेल में रहेंगे कवासी लखमा, न्यायिक रिमांड बढ़ी 

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है. लखमा 25 अप्रैल तक जेल में रहेंगे. इसके पहले वे दो बार EOW के रिमांड में थे, जहां अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की. रिमांड खत्म होने के बाद EOW ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया, जहां मामले की सुनवाई हुई.

इससे पहले, लखमा को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए EOW ने आवेदन लगाया था. जिसके बाद 7 अप्रैल को सुनवाई के बाद कोर्ट ने कवासी लखमा को 11 अप्रैल तक कस्टोडियल रिमांड पर भेजा था. अधिकारियों ने लखमा से 4 दिन तक पूछताछ की थी. अब इन्हें न्यायिक रिमांड में भेजा गया है. बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान कवासी लखमा ने कोर्ट के बाहर मीडिया से कहा था कि, मैं गरीब आदमी हूं. बस्तर की आवाज विधानसभा में उठाता हूं. जनता की आवाज और बस्तर की आवाज उठाने पर सरकार मुझे परेशान कर रही है. मैं निर्दोष हूं. बता दें कि लखमा 16 जनवरी 2025 से जेल में बंद हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *