CG News: Rajnandgaon: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संचालित महतारी एक्सप्रेस 102 वाहन का उपयोग अवैध शराब की डिलीवरी के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने छुरिया क्षेत्र में दबिश देकर वाहन से 16 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित अवैध संतरी शराब जब्त की है।

इस घटना के विरोध में पूर्व विधायक छन्नी चंदू साहू सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गईं। उन्होंने छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गेट के सामने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

