CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी

CG Weather Update

CG Weather Update : बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ का मौसम बिगड़ गया है। प्रदेश के कई इलाकों में आज भी झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इसके बाद बारिश में कमी आने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटे में हुई बारिश ( CG Rain Alert)

पिछले 24 घंटों में पूरे प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर वर्षा हुई. रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभागों के कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हुई. बिलासपुर में सबसे ज्यादा तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यहां हुई बारिश (Heavy rain in CG)

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है. गोबरा नवापारा और राजिम में 14-14 सेमी, आरंग में 13 सेमी, जबकि पाटन, मंदिर हसौद, गुंडरदेही, बालोद और मोहला में 11-11 सेमी वर्षा हुई. बलौदा बाजार और खड़गांव में 10-10 सेमी, धमतरी, पल्लारी, डौंडी, औंधी, भखारा, पखांजूर और गुरुर में 9-9 सेमी, वहीं माना-रायपुर एपी, अंतागढ़, मानपुर, भिलाई, पिथौरा, मगरलोड, महासमुंद और रायपुर शहर में 8-8 सेमी बारिश दर्ज की गई।

CG Rain Alert

छुरा, कुरूद, नेरहरपुर, लाभांडीह, धरशिवा, ओरछा, कशडोल, कुकरेल, छोटेडोंगर, चारामा, लवन, मैनपुर और कोमाखान में 7-7 सेमी, जबकि भानुप्रतापपुर, माकड़ी, खरोरा, दुर्गकोंदल, गिधौरी टुंड्रा, अहिवारा, अर्जुन्दा, कुटरू, कांकेर और सिमगा में 6-6 सेमी वर्षा हुई. अधिकांश अन्य स्थानों पर 6 सेमी से कम बारिश दर्ज की गई।

इन जिलों में अलर्ट जारी (IMD Alert CG)

ऑरेंज अलर्ट : बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद (यहां मेघगर्जन, बिजली कड़कने और तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ भारी वर्षा की संभावना)।

यलो अलर्ट : सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, बेमेतरा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर।

lightning alert in CG

रायपुर का आज का मौसम (Raipur Weather)

राजधानी रायपुर में आज आसमान मेघमय रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। तापमान 24 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

CG Weather Update : रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *